फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी, नहीं बंद हुआ फाटक, 15 मिनट रुकी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी से बृहस्पतिवार को रेलवे फाटक बंद नहीं हो सका इससे 15 मिनट ट्रेन रोकनी पड़ी। ट्रैफिक सिपाही ने भगाया तब जाकर फाटक बंद हो पाया।
विज्ञापन

काकादेव थाने की सर्वोदयनगर चौकी के चंद कदम दूर स्थित रावतपुर क्रॉसिंग और रेव मोती मार्ग पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के सड़क पर कब्जा जमाए रहने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे कासगंज-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस अनवरगंज की ओर आ रही थी। इस पर गेटमैन ने फाटक बंद करना शुरू किया लेकिन क्रॉसिंग पर लाइन लगाए खड़े ई-रिक्शा और ऑटो के कारण गेट बंद नहीं हो सका। गेटमैन शोर मचाता रहा लेकिन वह लोग अनसुना करते रहे। इस दाैरान ट्रेन आ गई लेकिन फाटक बंद न होने से ट्रेन को रोकना पड़ गया। इसके बाद पहुंचे ट्रैफिक सिपाही चालान के लिए फोटो खींचने शुरू किए तो ई-रिक्शा और ऑटो चालक भाग खड़े हुए। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
गेटमैन के अनुसार फाटक न बंद होने के चलते ट्रेन रोकनी पड़ी थी। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि अगर ऐसा है तो शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें