कानपुर में हवा में नमी बढ़ने और धुंध होने की वजह से मंगलवार की शाम सात बजे ही शहर के अधिकतर क्षेत्रों में प्रदूषण की मात्रा 300 से 500 एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) तक पहुंच गया। कानपुर के कुछ ऐसे भी क्षेत्र हैं, जहां पर प्रदूषण की मात्रा 200 एक्यूआई से नीचे रहा।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में बढ़ा प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
रामादेवी में आदर्श स्थिति रही। यहां पर पीएम 2.5 की मात्रा सिर्फ 51 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। डॉक्टरों ने लोगों को मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अब सर्दी का मौसम धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शाम से लेकर सुबह तक फिलहाल ऐसी स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में बढ़ा प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
ऐसी स्थिति में धूल, धुआं से निकलने वाले 2.5 माइक्रोग्राम वाले प्रदूषित कण बिखरने के बजाय एक दूसरे में लिपट जाते हैं, जिससे प्रदूषण की चादर जैसी बन जाती है। यह सांस रोगियों के साथ आम लोगों के लिए भी हानिकारक है।
4 of 5
कानपुर में बढ़ा प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
यहां कुछ ठीक रहा (एक्यूआई)
51 रामादेवी, 119 विजय नगर, 161 अफीम कोठी, 159 पनकी
- ऐसे मौसम में सुबह टहलने से बचें। यदि ज्यादा आवश्यक है तो मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। फॉग बढ़ने पर रात में खुले में लंबी दूरी की यात्रा करना भी सेहत के लिए हानिकारक है। - डॉ. विशाल गुप्ता, चिकित्सा विशेषज्ञ