कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, सचिप निमिषा सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
इंडियन राउंड : महिला वर्ग में मुस्कान (पुरुषोत्तम श्रीराम पीजी कॉलेज) ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुष वर्ग में देवांश तिवारी (गौतम बुद्ध महाविद्यालय) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कंपाउंड राउंड : पुरुष वर्ग में चंदन कुमार उपाध्याय (बंसी कॉलेज) तथा महिला वर्ग में मुस्कान आर्य (वीएसएसडी कॉलेज) ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
रिकर्व राउंड : पुरुष वर्ग में अपूर्वा वशिष्ठ (सीएसजेएमयू) ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि महिला वर्ग में खुशी कुमारी (पुरुषोत्तम श्रीराम पीजी कॉलेज) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।