कनपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को बिधनू के सकरापुर, नगवा, बूढ़पुर मछरिया में अभियान चलाकर 32 हजार वर्गमीटर भूमि पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त कराए। कार्रवाई के विरोध में एक युवक बुलडोजर के सामने आकर खड़ा हो गया। बमुश्किल उसे हटाया गया। बिधनू थानाक्षेत्र में तेजी से प्लाटिंग हो रही है। यहां कुछ सोसाइटियां अवैध रूप से लोगों को जमीनें बेच रही हैं जबकि केडीए यहां नई स्कीम लाने की योजना बना रहा है। केडीए के जोन चार के प्रवर्तन प्रभारी प्रवीण शर्मा की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। (ब्यूरो)