कानपुर देहात। रोजगार सृजन को लेकर माटीकला एवं शिल्पकला के उद्यमियों, शिल्पियों को टूलकिट दी जाएगी। जिला खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में अधिक से अधिक रोजगार सृजन के को लेकर ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के माटीकला एवं शिल्पकला के उद्यमियों, शिल्पियों के समन्वित विकास को लेकर टूलकिट वितरित की जानी है। उन्होंने बताया कि माटीकला टूल किट्स वितरण योजना के तहत वर्ष-2025-26 के लिए 50 टूल किट्स वितरण करना प्रस्तावित है।
बताया कि इसके लिए लाभार्थियों का चयन आवेदन के अनुसार किया जाएगा। 18 से 55 वर्ष एवं माटीकला के परम्परागत कारीगर के शिक्षित बेरोजगार एवं माटीकला में प्रशिक्षित अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाइन पोर्टल की वेबसाइट https://upmatikalabord.in/पर जाकर कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रनियां (बैंक ऑफ इंडिया प्रथम तल) कानपुर देहात में किसी भी कार्य दिवस में 30 मई तक शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।