कानपुर। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के सहयोग से होने वाले आईआईटी कानपुर सी3आई हब के हैकाथॉन चैलेंज 2026 में आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। अंतिम तिथि 12 दिसंबर है। 13 दिसंबर से क्वालीफाइंग राउंड शुरू होंगे।
हैकाथॉन चैलेंज 21 फरवरी 2026 तक चलेगा। इसमें देशभर के विवि व शैक्षणिक संस्थानों की टीम हिस्सा लेगी जिसमें साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों को सुलझाने के साथ उसका तकनीकी समाधान विकसित करना होगा।
इसमें सभी प्रतिभागियों को क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी साइबर चुनौतियों से निपटना होगा। टीम में चार सदस्य होंगे जिसमें विजेताओं को 15 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। चैलेंज में इनोवेटिव आइडिया को स्टार्टअप में भी बदलने का प्रयास रहेगा।