फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचबीटीयू में दाखिले के लिए 26 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिले के लिए छात्रों को 26 जुलाई तक आवेदन करना होगा। पहले चरण में सीट न मिलने वाले छात्राें को पंजीकरण की जरूरत नहीं है। अगर छात्रों को सीट आवंटित हुई और उन्होंने दाखिला नहीं लिया। ऐसे में उन्हें दूसरे चरण में शामिल होने के लिए दोबारा पंजीकरण कराना पड़ेगा। सीट अलॉटमेंट का परिणाम 27 जुलाई को जारी हो जाएगा।
विज्ञापन


एचबीटीयू में बीटेक की 995 सीटें के सापेक्ष पहले चरण में 650 छात्रों ने सीट को फ्रीज करने का विकल्प चुना है। हालांकि फ्रीज कराने वाले कई छात्र दाखिला नहीं लेते हैं। बाकी बची सीटों पर काउंसलिंग प्रक्रिया कराई जा रही है। दूसरे चरण के पहले राउंड के लिए 30 जुलाई तक रिपोर्ट करनी है। स्नातक में बीफार्मा, बीबीए, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी के लिए 854 और एमसीए के लिए 214 एप्लीकेशन आई हैं। डीन एकेडमिक्स प्रो. वंदना कौशिक ने कहा कि काउंसलिंग प्रक्रिया काफी बेहतर चल रही है। दूसरे राउंड काउंसलिंग के बाद ऑन कैंपस काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें