फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP Fani Compound: पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया समेत छह लोगों को बेची गई जमीन, प्रशासनिक जांच में हुआ है खुलासा

Wed, 04 Sep 2024 11:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस अधिकारियों के अनुसार नामजद आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके साथ ही जिन्हें जमीन बेची गई है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। जांच के दौरान अगर कोई नाम सामने आता है तो उसका भी बढ़ाते हुए आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जालसाजों ने लीज खत्म होने के बाद फर्जी दस्तावेज के सहारे लखनऊ डायोसिस ट्रस्ट एसोसिएशन (एलडीटीए) की भूमि को दि चर्च ऑफ इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन के नाम कर दी। इसके बाद ट्रस्ट का पदाधिकारी बन पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया समेत छह लोगों को 26840 वर्गगज भूमि बेच डाली।

विज्ञापन

लेखपाल विपिन कुमार के अनुसार 1861 में पहली बार ब्रिटिश शासनकाल में बालिका अनाथालय के लिए लेडी सुपरिंटेंडेंट सोसाइटी फॉर प्रॉपगेशन (एसपीजी) मिशन को लगभग 20 हजार वर्गमीटर जमीन 99 साल के पट्टे पर दी गई थी। इसके बाद 1877 में कल्लूमल आदि ने एसपीजी मिशन को बैनामा कर दिया।
फिर 1945 में जमीन एलडीटीए को दी गई। ऐसे ही वर्ष 2008 में एलडीटीए ने यह जमीन दि चर्च ऑफ इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन को 100 रुपये के स्टांप पर दे दी। फिर वर्ष 28 जनवरी 2021 को दि चर्च ऑफ इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन के साइनिंग अथॉरिटी अर्पित मिश्र ने तलाक महल निवासी मोहम्मद सलीम को 450 वर्गगज भूमि लीज पर दी।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया को बेचे दो भूखंड
ऐसे ही एसोसिएशन के ट्रस्टी की हैसियत से अनिल कुमार ने श्रेयश सचान के पक्ष में 100 वर्गगज भूमि रिहायशी स्टांप पर बेच दी। इधर, एलडीटीए के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन मो. रेव जॉनसन टी जॉन ने भूमि को आवासीय बताते हुए 16190 वर्गमीटर इरशाद हुसैन, सैफ अहमद, दानिश खलीली, अनूप कुमार जायसवाल को बेच दी। वहीं दि चर्च ऑफ इंडिया एसोसिएशन का ट्रस्टी बताते हुए अनिल कुमार ने 100-100 वर्गगज के दो भूखंड पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया को बेच दिए।
विज्ञापन

जांच के दौरान खुलेंगे कई और नाम
पुलिस अधिकारियों के अनुसार नामजद आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके साथ ही जिन्हें जमीन बेची गई है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। जांच के दौरान अगर कोई नाम सामने आता है तो उसका भी बढ़ाते हुए आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें