एपी फैनी कंपाउंड को लेकर प्रशासन ने जांच की थी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल द्वारा जो तहरीर दी गई उसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब इस मामले में खरीदारों और आरोपियों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी सेंट्रल
यह था मामला
1861 में पहली बार ब्रिटिश शासनकाल में बालिका अनाथालय के लिए लेडी सुपरिंटेंडेंट सोसाइटी फॉर प्रॉपगेशन (एसपीजी) मिशन को लगभग 20 हजार वर्गमीटर जमीन 99 साल के पट्टे पर दी गई थी। इसका उद्देश्य मिशन गर्ल्स आर्फनेज अर्थात बालिका अनाथालय व स्कूल संचालित करना था। 1877 में कल्लूमल आदि ने एसपीजी मिशन को बैनामा कर दिया। 1945 में जमीन लखनऊ डायोसिस ट्रस्ट एसोसिएशन (एलडीटीए) को दी गई। 2008 में एलडीटीए ने चर्च ऑफ इंडिया ट्रस्ट को 100 रुपये के स्टांप पर जमीन लिख दी। वर्ष 2019 के बाद से एलडीटीए और चर्च ऑफ इंडिया के लोगों ने कई लोगों को जमीन की बिक्री कर दी।