हर काेई फिल्मी दुनिया से प्रभावित रहता है। लाेग अपने चहेते स्टार जैसा बनने के लिये क्या कुछ नहीं करते हैं। इन दिनाें साड़ियाें के बाजार में दाे नाम छाये हुये हैं। एक है रेखा साड़ी अाैर दूसरी है अनुष्का साड़ी। फिल्म अभिनेत्री रेखा कार्यक्रमों में अक्सर जिस चमकदार साड़ी को पहने हुए दिखती हैं, वह कांजीवरम सिल्क की साड़ी है। इसका नाम ही रेखा साड़ी पड़ गया है।
रेखा साड़ी में चांदी की जरी लगी हुई है
अनुष्का साड़ी
कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में लगे एक्सपो में यह साड़ी भी बिकने के लिए आई है। इसकी कीमत एक लाख रुपये है। यह साड़ी देखने के लिए कर्नाटक के स्टॉल पर महिलाओं की भीड़ लग रही है। लक्ष्मी सरस्वती सिल्क एंड कॉटन हैंडलूम (कर्नाटक) के स्टॉल नंबर 13 के मालिक सुरेश ने बताया कि रेखा साड़ी में चांदी की जरी लगी हुई है। पूरी साड़ी को बहुत चमकदार बनाया जाता है।
इसे बनाने में बहुत अनुभवी दस बुनकरों को लगाया जाता है
रेखा
इसे बनाने में बहुत अनुभवी दस बुनकरों को लगाया जाता है। एक साड़ी बनाने में लगभग तीन महीने लग जाते हैं। साड़ी की कीमत ज्यादा होने से कम लोग ही इसे खरीदते हैं। इस साड़ी से मिलती-जुलती अन्य साड़ियां भी हैं, जिनकी कीमत इससे काफी कम है। तेलंगाना के गांव पोच्चमपल्ली में बनने वाली विशेष साड़ी भी काफी पसंद की जा रही है। गांव के नाम पर ही साड़ी का नाम है। सिल्क पर कढ़ाई और हाथ से किया गया काम साड़ियों में चार-चांद लगा रहा है।
सिल्क की साड़ी पर जरी वर्क किया गया है
अनुष्का
दुकानदार श्रीनिवास ने बताया कि दस हजार रुपये तक की साड़ियां हैं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने रिसेप्शन में जो लाल रंग की साड़ी पहनी थी, वैसी ही साड़ी को महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। बनारस नीलोफर सिल्क इंडस्ट्रीज के स्टाल में लाल रंग समेत कई रंगों में वैसी साड़ियां उपलब्ध हैं। दुकानदार सैफुल इस्लाम ने बताया कि सिल्क की साड़ी पर जरी वर्क किया गया है। पटेला डिजाइन और पाटली पल्लू बनाया गया है। इसकी कीमत 15 हजार रुपये है। यह साड़ी लाल, नीले, हरे, और मैरून रंग में उपलब्ध है।