फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले अनुराग, 'राहुल की खाट तो पहले लुट गई'

Thu, 22 Sep 2016 07:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजीव शुक्ला के साथ अनुराग ठाकुर - फोटो : कानपुर,अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ताबड़तोड़ हो रही खाट सभा पहले दिन से भाजपा नेताओंं के निशाने पर रही है। इसी कड़ी में अब भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर भी जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
  दरअसल, उन्होंने राहुल की खाट सभा पर तंज कसते हुए कहा 'उनकी खाट तो पहले ही लुट गई है। अब सभा करने का क्या फायदा। आजाद भारत के 70 साल में 60 साल कांग्रेस ने राज किया। फिर भी देश बदहाल रहा। अब जनता ने जब कांग्रेस को नकार दिया तो सभाएं कर उनको लुभाने की कोशिश की जा रही है।   उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करनी चाहिए, जिन्होंने देश को विकास की ओर बढ़ाया है। बसपा से मुक्ति के बाद प्रदेश को युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बड़ी उम्मीद थी लेकिन सपा भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। परिवार के लोग कार्रवाई नहीं करने देते।
विज्ञापन

  समय आने पर तय होगा यूपी का चेहरा
यूपी विधानसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर ने खुद को यूपी का चेहरा होने के सवाल पर कहा कि वह हिमाचल में हैं और वहां उन्हें अभी बहुत काम करना है। समय आने पर पार्टी यूपी में अपना सीएम कैंडिडेट घोषित कर देगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें