फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अक्टूबर को मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे करेंगे मेट्रो का शिलान्यास

Thu, 22 Sep 2016 07:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव चार अक्तूबर को दोपहर 12:00 बजे कानपुर आएंगे। सीएम कार्यालय ने केडीए वीसी और एलएमआरसी (लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन) एमडी को पत्र भेजकर मेट्रो शिलान्यास के मिनट टू मिनट कार्यक्रम की डिटेल मांगी है। केडीए ने यह जानकारी शासन को भेज भी दी है। डीएम से गणमान्य शहरवासियों की सूची भी मांगी गई है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सीएसए ग्राउंड पर बने हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग से पालिका स्टेडियम पहुंचेंगे। अधिकारियों ने गुरुवार को रोड का निरीक्षण भी किया। वहीं शिलान्यास कार्यक्रम के लिए इवेंट कंपनी का चयन आज केडीए करेगी।
विज्ञापन

शासन तय करेगा निमंत्रण पत्र की डिजाइन
मेट्रो शिलान्यास कार्यक्रम के निमंत्रण कार्ड की डिजाइन सीएम कार्यालय से तय होगी। मंच पर सीएम के साथ कौन-कौन होगा, किसे निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे, इसकी सूची सीएम कार्यालय से ही तय होगी। केडीए अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल कानपुर मेट्रो के लोगो की डिजाइन फाइनल होना बाकी है।
नगर निगम ने शुरू कराई साफ-सफाई
पालिका स्टेडियम-बृजेंद्र स्वरूप पार्क में नगर निगम ने बृहस्पतिवार को साफ-सफाई शुरू कराई। पार्क के इंट्री गेट पर पड़ा कूड़ा हटाने, मैदान में ऊगी घास काटने, खराब स्ट्रीट लाइट बदलने और खराब सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। जल निगम ने पार्क में बेतरतीब ढंग से पड़े सीवर के पाइपों को कोने में करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें