फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपीटीटीआई के अनुराग, पीएसआईटी की खुशी और अनमोल को मिलेगा गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के दीक्षांत समारोह में शहर के मेधावी परचम लहराएंगे। उन्हें विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाएगा। यूपीटीटीआई के अनुराग मिश्रा, पीएसआईटी के अनमोल गुप्ता और खुशी बाजपेई को स्वर्ण पदक मिलेगा। छह अन्य मेधावियों को रजत और तीन मेधावियों को कांस्य पदक मिलेगा।
विज्ञापन



एकेटीयू के सात जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह की मेडल लिस्ट जारी हो गई है, जिसमें 83 छात्रों को 84 पदक दिए जाएंगे। अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। शहर के मेधावियों को भी मेडल से नवाजा जाएगा। समारोह में पीएसआईटी के छात्रों को सर्वाधिक मेडल मिलेंगे। उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के तीन, डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन के छात्रों को भी पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इनको मिलेगा स्वर्ण
यूपीटीटीआई: बीटेक केमिस्ट्री के छात्र अनुराग मिश्रा
पीएसआईटी: एमसीए के अनमोल गुप्ता
पीएआईटी: एमबीए की खुशी बाजपेई

इनको मिलेगा रजत
महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ फार्मेसी : बीफार्मा की काव्या करन
एआईटीडी : बीटेक इन केमिकल इंजीनियरिंग के राबिन
पीएसआईटी : बीटेक इन सीएस एआईएमएल की समृद्धि शर्मा
एक्सिस कॉलेज: बीटेक इन इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग की अर्पिता यादव
यूपीटीटीआई : बीटेक इन टेक्सटाइल केमिस्ट्री की अमिता अवस्थी
जागरण इंस्टीट्यूट : एमसीए की अर्पिता पांडे

इनको मिलेगा कांस्य
केआईटी: बीए फाइन आर्ट की साक्षी शुक्ला
यूपीटीटीआई: बीटेक टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की स्मिता सिंह
पीएसआईटी: एमबीए की स्वाति सचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें