स्वास्थय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने यूपी चुनाव पूर्व तेज हुई सियासी हलचल के मद्देनजर कमर कस ली है। कानपुर देहात के बारहजोड़ इलाके में एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बोलते हुए उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया। अनुप्रिया ने कहा वे ऊल-जुलूल बयानबाजी करते फिर रहे हैं। लगता है राहुल का दिमाग खराब हो चुका है।
अनुप्रिया ने यह भी कहा राहुल ऐसा कर जनता का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस ने केंद्र में 2004-2007 तक सत्ता संभाली लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस केवल तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है।
वहीं बसपा व सपा को लेकर उन्होंने कहा आगामी चुनाव में दोनों दलों का राज्य से सूपड़ा साफ होगा, क्योंकि 2017 में हमारी पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।