फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सीट जीत अनुपमा ने बचाई सपा की लाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सभी दस सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। शनिवार दोपहर बाद मतगणना में मैथा सीट से प्रत्याशी रहीं अनुपमा सिंह ने जीत दर्ज की। वह दोबारा ब्लॉक प्रमुख बनीं हैं। अन्य नौ सीटों पर सपा की हार हुई।
विज्ञापन

मैथा ब्लॉक प्रमुख सीट के लिए सपा ने निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनुपमा सिंह को पार्टी का दोबारा प्रत्याशी बनाया। वहीं भाजपा ने रीता सिंह के ऊपर दांव खेला। दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला हुआ। मतगणना में अनुपमा सिंह को 52 मत मिले।
जबकि रीता सिंह को 34 मत ही मिले। यहां पांच मत अवैध घोषित किए गए। आरओ गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि अनुपमा सिंह 18 मतों से विजेता घोषित की गई। अनुपमा सिंह पूर्व विधायक रामस्वरूप सिंह गौर के पौत्र नीरज सिंह की पत्नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें