फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर बोले- खत्म किया जाए अनुच्छेद-370, कई कलाकारों को लिया आड़े हाथ

Mon, 27 May 2019 12:26 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीएसआईटी कानपुर में आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे अनुपम खेर ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अब मोदी जी पिछले बार से अधिक ताकत से सरकार में आए हैं। यही सही समय है जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने का।

विज्ञापन


अनुपम खेर ने कहा कि उनकी पत्नी दो बार से सांसद बनी हैं। उनके साथ वह भी समाजसेवा में जुटे हुए हैं, लेकिन फिलहाल राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। अगर आने का विचार हुआ तो सबसे पहले अपने प्रशंसकों को बताएंगे। उन्होंने बॉलीवुड के उन कलाकारों को आड़े हाथों लिया जो कहते हैं कि देश में डर का माहौल है। अनुपम ने कहा कि ऐसे लोग खुद अपने आप को झूठा साबित कर रहे हैं। डरने वाला व्यक्ति खुलेआम बयान नहीं देता। 

अभिनेता ने कहा कि वर्तमान में वह अमेरिका में बन रहे एक सीरियल में काम कर रहे हैं, क्योंकि देश में अब उन्हें वेटरन या बुजुर्ग की श्रेणी में रखा जाने लगा है। हालांकि अभी भी वे एक फिल्म में काम कर रहे हैं। यह फिल्म 26/11 आतंकी हमले पर बनी है। यह अमेरिका में रिलीज हो चुकी है। जल्द भारत में भी रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- प्रधानमंत्री इतना कह दें, यही बहुत है

अनुपम खेर की मां ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत तारीफ की थी। उन्होंने मिलने की भी इच्छा जताई थी। अनुपम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर मां से आशीर्वाद लेने की बात कही है। प्रधानमंत्री इतना कह दें, यही बहुत है।

अभिनेता खेर ने कहा कि वह करीब 35-36 साल बाद कानपुर आए हैं। बताया कि सबसे पहले उन्होंने लखनऊ में ही नौकरी की थी। तब यहां आने का मौका मिला था। उन्होंने कानपुर की जमकर तारीफ भी की। कहा कि यहां साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था दिखी। सड़कें चौड़ी हैं।

अनुपम खेर ने कहा कि मैं एक्टर से पहले शिक्षक हूं। मुझे पढ़ाना बहुत अच्छा लगता है। जब ड्रामा स्कूल से पढ़ाई कर निकला था, तभी सोचा था कि एक स्कूल जरूर खोलूंगा। मुझे फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल पूरे हो गए। अब तक 515 फिल्मों में काम किया है। मुम्बई में 15 साल से एक स्कूल भी चला रहा हूं। जहां नए कलाकारों को पढ़ाता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें