अनुपम खेर की मां ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत तारीफ की थी। उन्होंने मिलने की भी इच्छा जताई थी। अनुपम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर मां से आशीर्वाद लेने की बात कही है। प्रधानमंत्री इतना कह दें, यही बहुत है।
अभिनेता खेर ने कहा कि वह करीब 35-36 साल बाद कानपुर आए हैं। बताया कि सबसे पहले उन्होंने लखनऊ में ही नौकरी की थी। तब यहां आने का मौका मिला था। उन्होंने कानपुर की जमकर तारीफ भी की। कहा कि यहां साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था दिखी। सड़कें चौड़ी हैं।
अनुपम खेर ने कहा कि मैं एक्टर से पहले शिक्षक हूं। मुझे पढ़ाना बहुत अच्छा लगता है। जब ड्रामा स्कूल से पढ़ाई कर निकला था, तभी सोचा था कि एक स्कूल जरूर खोलूंगा। मुझे फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल पूरे हो गए। अब तक 515 फिल्मों में काम किया है। मुम्बई में 15 साल से एक स्कूल भी चला रहा हूं। जहां नए कलाकारों को पढ़ाता हूं।