फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: )केक पर रेंगती दिखीं चीटियां और कीड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) ने शहर की एक प्रतिष्ठित बेकरी से केक खरीदा और घर ले गए। घर में केक का डिब्बा खोला तो उस पर चीटियां और कीड़े रेंगते दिखे। शिकायत करने पर एसई की दुकानदार से बहस होने लगी। हालांकि, दुकानदार ने केक वापस ले लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हाइडिल कॉलाेनी निवासी बिजली विभाग के एसई मनोज गौड़ का जन्मदिन था। उन्होंने शास्त्री चौराहा स्थित एक बेकरी से 550 रुपये का केक खरीदा। बेकरी संचालक ने पक्का बिल दिया। एसई घर पहुंचे और केक का डिब्बा खोला तो देखा कि केक पर चीटियां और कीड़ों रेंग रहे हैं। उन्होंने वीडियो बनाया और दुकानदार के पास गए। यहां बह दुकानदार ने गलती मानते हुए केक वापस ले लिया।
एसई ने बताया कि मंगलवार को बेकरी संचालक की शिकायत खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को लिखित रूप से करेंगे। उधर, बेकरी संचालक कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि केक पर चीटियां और कीड़े कहां से आ गए, उन्हें नहीं पता। आगे से पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें