फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikh Riots: पूर्व मंत्री के भतीजे ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी डाली, हत्याकांड का मुख्य आरोपी है राघवेंद्र

Tue, 09 Aug 2022 10:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगा - फोटो : गूगल
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगों में आरोपी पूर्व मंत्री के भतीजे राघवेंद्र कुशवाहा ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी डाली है। 10 अगस्त को सुनवाई है। दंगों के दौरान निराला नगर में तिहरा हत्याकांड हुआ था। इस केस का मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री शिवनाथ सिंह कुशवाहा का भतीजा राघवेंद्र है।
विज्ञापन


काफी समय से उसकी तलाश चल रही थी। इस दौरान उसने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी डाली है। एसआईटी डीआईजी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य व गवाह हैं। कोर्ट में सभी तथ्य रखे जाएंगे। 

44 आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी 
एसआईटी ने 11 केसों में 96 आरोपियों को चिह्नित किया था। इसमें से 22 आरोपियों की मौत हो चुकी है। 74 आरोपियों की गिरफ्तारी करनी थी, जिसमें एसआईटी 30 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। 44 की गिरफ्तारी बाकी है। हालांकि इसमें से दो तीन आरोपी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। वह जेल भेेजे जाएंगे या नहीं, इस पर उच्चाधिकारी निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें