फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख विरोधी दंगा: एसआईटी को प्रत्यक्षदर्शी ने दर्ज कराए बयान, सुखविंदर बोलीं- पिता पर केमिकल फेंक जिंदा जला दिया था

Wed, 06 Apr 2022 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

1984 में हुए सिख विरोधी दंगे में जान गंवाने वाले भगवान सिंह की वर्तमान में 55 साल की हो चुकी बेटी सुखविंदर कौर ने बुधवार को अपने बयान पंजाब गई एसआईटी को दर्ज कराए।
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं अपनी मां सुरिंदर कौर, दो बहनों रजवंत कौर (11), गुरमीत कौर (6) व भाई गुरप्रीत (5) के साथ पड़ोसी के घर में छिपी हुई थी। तभी दरवाजे की ओट से देखा कि दंगाइयों ने मेरे पिता भगवान सिंह पर कोई पाउडर (केमिकल) फेंक कर उन्हें जिंदा जला दिया...।
विज्ञापन


यह देख मैं घबरा गई और अपने भाई की जान बचाने के लिए उसके केश भी काट दिए..। कई दिनों तक हम खुद को सिख बताने में भी घबराते रहे थे..। 1984 में हुए सिख विरोधी दंगे में जान गंवाने वाले भगवान सिंह की वर्तमान में 55 साल की हो चुकी बेटी सुखविंदर कौर ने बुधवार को यह बयान पंजाब गई एसआईटी को दर्ज कराए।

सिख विरोधी दंगों के चार मुकदमों में गवाहों और वादी के बयान दर्ज करने के लिए तीन सदस्यीय टीम पंजाब के लिए रवाना हुई थी। सोमवार को टीम ने पंजाब बटाला के जुझार सिंह नगर में रहने वालीं सुरिंदर कौर के बयान भी दर्ज किए थे। बुधवार को टीम उनकी बेटी सुखविंदर कौर के भी बयान दर्ज करने पंजाब गुरदासपुर के फजलाबाद पहुंची। हत्याकांड के वक्त सुखविंदर की उम्र 13 वर्ष थी। उन्हें अपने पिता की लाश तक नहीं देखने को मिली। दंगाइयों ने सब कुछ लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें