फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी में अंतराग्नि और अक्षर महोत्सव आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि का आयोजन नौ से 12 अक्तूबर तक होगा। आयोजन के 60वें संस्करण में देश भर से 400 से अधिक कॉलेज और लाखों दर्शक शामिल होंगे। इसके साथ संस्थान का साहित्यिक महोत्सव अक्षर भी शुरू होगा।
विज्ञापन


इस वर्ष की थीम कानरेकी का ओराकुलम साठ वर्षों की सृजनात्मक यात्रा और पुनरारंभ की भावना का प्रतीक है। महोत्सव में नृत्य, नाटक, संगीत, फैशन, साहित्य, फिल्म निर्माण और ललित कला की विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें देश-विदेश के कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

पहले दिन मोहम्मद वकील की स्वर संध्या और ऋतंभरा फैशन कार्निवल की शुरुआत होगी। दूसरे दिन मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर नुक्कड़ नाटक, नृत्य प्रतियोगिताएं और ईडीएम नाइट होंगी। तीसरे दिन बालिका दिवस पर ऋतंभरा फाइनल, कवि सम्मेलन और फ्यूजन नाइट होंगे। समापन दिवस पर नुक्कड़ फाइनल, जिटरबग और बॉलीवुड नाइट से उत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें