उन्होंने बेटियों से अभद्रता की। रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर से मिलकर गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज रत्नेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।
कन्नौज का है हिस्ट्रशीटर
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मुर्सलीन कन्नौज का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ छह गंभीर मामले पूर्व में दर्ज हैं। कानपुर की कई साइट पर इरफान के साथ उसका पैसा भी लगा हुआ है। महिला की तहरीर पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी 24 जनवरी से जेल में बंद है।