फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: मां की डांट से क्षुब्ध युवती ने दी जान, मोबाइल चलाने के लिए किया था मना, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 01 Feb 2023 05:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवती ने कथित तौर पर मां की डांट से क्षुब्ध होकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि युवती की मां ने मोबाइल चलाने पर डांटा था। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र निवासी युवती के मोबाइल चलाने पर परिजन ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कस्बे के कमासिन रोड निवासी रक्षा (24) पुत्री नारायण सोनी मंगलवार देर शाम को मोबाइल चला रही थी। इसी बात को लेकर परिजन ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने कमरे में छत के कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी।
परिजन ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन घटना का कारण पता होने से इनकार कर रहे हैं। मृतका तीन भाई तीन बहने हैं। वह तीसरे नंबर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थाना इंचार्ज निर्मल बाजपेयी ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन ने किसी भी आरोप से इनकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगाने की बात सामने आई है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें