फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुर को मिला अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्मारक स्वर्ण पदक, दो वर्षीय कोर्स में पाए सर्वोच्च 71.18 फीसदी अंक

Tue, 23 Mar 2021 06:05 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
विज्ञापन
अंकुर त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्रपति शाहू जी महाराज विवि, कानपुर (सीएसजेएमयू) में पत्रकारिता एवं जन संचार संस्थान विभाग के छात्र अंकुर त्रिपाठी को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्मारक स्वर्ण पदक नवोन्मेषक अमर उजाला समूह से नवाजा है। 

विज्ञापन


अंकुर को 1600 में 1139 (71.18 फीसदी) अंक मिले हैं। अंकुर ने कहा कि मेरा सपना पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि यह मेडल दिवंगत दादी तेजेश्वरी त्रिपाठी को समर्पित है, जो अशिक्षित होने के बावजूद बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करती रही थीं। परमट निवासी अंकुर ने दो साल के कोर्स में सर्वोच्च अंक हासिल कर पदक अपने नाम किया है। 

प्राइवेट नौकरी करने वाले पिता गिरजेश और गृहिणी मां माधुरी के बेटे अंकुर ने बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज से 2008 में हाईस्कूल, 2010 में इंटर करने के बाद बीएससी और एमएससी की पढ़ाई डीएवी कॉलेज से की। इसके बाद विवि में इस कोर्स में दाखिला लिया। अंकुर प्रिंट या डिजिटल प्लेटफार्म पर काम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें