फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजना मल्होत्रा हत्याकांड: प्रेमिका से शादी करने की चाहत में पत्नी को मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 10 Jan 2022 11:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एसीपी नजीराबाद संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर शाम को बेटे अयान ने कोल्डड्रिंक मांगी। अंजना ने मना कर दिया। इस पर शुलभ व अंजना का विवाद हो गया। कुछ देर बाद शुलभ का चचेरा भाई रिषभ अयान को लेकर बाहर चला गया। इस बीच विवाद और बढ़ गया। तभी शुलभ ने दुपट्टे से अंजना का गला कस दिया। उसके बाद शव बोरे में भरकर प्रेमिका के फ्लैट पर ले गया। 24 घंटे तक शव यहीं रखे रहा।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रॉकरी कारोबारी की पत्नी अंजना मल्होत्रा हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। कारोबारी ने ही साजिश के तहत अंजना की हत्या की। अपने चचेरे भाई, प्रेमिका व प्रेमिका के पिता के साथ मिलकर एसिड से शव जलाया और औंग (फतेहपुर) में पांडु नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन


प्रेमिका से शादी करने के लिए कारोबारी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नदी में कई घंटे तक शव की तलाश की, लेकिन मिला नहीं। कौशलपुरी निवासी अंजना मल्होत्रा 22 दिसंबर की रात लापता हो गई थीं।

तीन दिन पहले पनकी नहर में एक महिला का शव मिला। बहन ने दावा किया कि शव अंजना का है। इसके बाद रविवार को शव का अंतिम संस्कार हुआ और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। तब अंजना के पति शुलभ मल्होत्रा से पूछताछ की गई तो हत्या का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


शुलभ ने बताया कि 22 दिसंबर की रात उसने दुपट्टे से गला कसकर अंजना को मार दिया था। कार में शव रखकर भन्नानापुरवा निवासी प्रेमिका के फ्लैट पहुंचा। यहां शव जलाने का प्रयास किया। बाद में अधजला शव कार में रखकर औंग ले गया और नदी में फेंक दिया। शव ठिकाने लगाने में शुलभ के चचेरे भाई रिषभ, प्रेमिका किरन व प्रेमिका के पिता रामदयाल गुप्ता ने मदद की। 

24 घंटे फ्लैट पर रखे रहा शव
एसीपी नजीराबाद संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर शाम को बेटे अयान ने कोल्डड्रिंक मांगी। अंजना ने मना कर दिया। इस पर शुलभ व अंजना का विवाद हो गया। कुछ देर बाद शुलभ का चचेरा भाई रिषभ अयान को लेकर बाहर चला गया।

इस बीच विवाद और बढ़ गया। तभी शुलभ ने दुपट्टे से अंजना का गला कस दिया। उसके बाद शव बोरे में भरकर प्रेमिका के फ्लैट पर ले गया। 24 घंटे तक शव यहीं रखे रहा। 23 दिसंबर की रात करीब साढ़े दस बजे रामदयाल की कार में शव रखकर ठिकाने लगाने निकले।

 
विज्ञापन

आरोपियों के नाखूनों और फ्लैट में मिला खून  
फोरेंसिक टीम की जांच में शुलभ, किरन व रिषभ के नाखूनों से खून मिला। फ्लैट के कमरे व बाथरूम में भी खून मिलने व शव ले जाने की पुष्टि हुई। आरोपियों के खिलाफ ये पुख्ता साक्ष्य हैं। शव ले जाते सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। 

पनकी नहर से बरामद शव किसका?
हत्याकांड का तो खुलासा हो गया है लेकिन एक सवाल का जवाब खोजना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पनकी नहर से बरामद जिस शव की शिनाख्त कर अंजना के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, वह किसका था। एसीपी का कहना है कि इसके लिए टीम गठित की गई है। शिनाख्त करानेे का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें