फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंजलि सिंह को चेयरमैन स्वर्ण पदक, अंजुम को रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. गौर हरि सिंहानिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (जीएचएस-आईएमआर) का 30वां दीक्षांत समारोह शनिवार को उत्साह और शैक्षणिक गौरव के साथ आयोजित किया गया। समारोह में पीजीडीएम कार्यक्रम पूरा करने वाले 51 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किए गए। इनमें 28 छात्राएं और 23 छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सीएसए के कुलपति प्रो. संजीव गुप्ता, अध्यक्षता कर रहे जीएचएस-आईएमआर के चेयरमैन अभिषेक सिंहानिया, गवर्निंग काउंसिल के सदस्य पार्थो पी. कर ने अंजलि सिंह को चेयरमैन स्वर्ण पदक और अंजुम वर्मा को रजत पदक प्रदान किया। विद्यार्थियों को शैक्षणिक पदक और छात्रवृत्तियां दी गईं। निदेशक प्रो.राहुल गोयल ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। 51 विद्यार्थियों में 36 ने प्रथम श्रेणी और 15 ने द्वितीय श्रेणी हासिल की। चेयरमैन अभिषेक सिंहानिया ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें