फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पशु तस्करों ने पुलिस पर डीसीएम चढ़ाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी पुलिस ने सोमवार देर रात पशुओं की तस्करी की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास डीसीएम में दस पशु बरामद हुए। हाईवे पर सीएनजी पंप के पास चेकिंग के दौरान कानपुर देहात से आ रही डीसीएम को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने गाड़ी पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास कर भगा लिया।
विज्ञापन

सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि 800 मीटर पीछा करने के बाद नेशनल हाईवे ओरिएंट रिसॉर्ट के पास सर्विस रोड पर डीसीएम को रोक लिया गया । चालक ने अपना नाम औरैया के अजीतमल निवासी अकील मोहम्मद और साथी असद बताया। पूछताछ में बताया कि दस भैंसे उन्नाव स्लॉटर हाउस लेकर जा रहे थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें