फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेव थ्री चौराहे पर हादसे में घायल युवक की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेवथ्री चौराहे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल बाइक सवार दूसरे युवक की इलाज के दौरान हैलट अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के वक्त वह बाइक चला रहा था जबकि पीछे रानीघाट निवासी आदित्य कुमार निषाद बैठा था। उसकी घटना वाली रात ही मौत हो गई थी। अब मृतक परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


मूल रूप से आगरा के थाना बाहा के ग्राम बटेश्वर निवासी रवि कुमार (25) कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा निवासी मामा सुनील कुमार के साथ पिछले छह साल से रह रहा था। उसकी पत्नी ललिता देवी, बेटे अनमोल और नक्श भी साथ रहते थे। मामा सुनील ने बताया कि रवि सिविल लाइंस स्थित वाइब रेस्टोरेंट एवं लाउंज में काम करता था। रविवार देर रात करीब 1:30 बजे वह काम खत्म करने के बाद साथी कर्मचारी आदित्य कर्मचारी को घर छोड़ने जा ही रहा था। रेवथ्री चौराहे पर परमट की ओर से कंपनी बाग चौराहे की ओर जा रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। आदित्य की अस्पताल पहुंचने पर जबकि रवि ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। कोहना के कार्यवाहक इंस्पेक्टर सतीश दुबे ने बताया कि मौके पर मिली कार की नंबर प्लेट के आधार पर कार गाजियाबाद निवासी सिल्की अग्रवाल के नाम पर पंजीकृत होने की जानकारी मिली है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक टीम को गाजियाबाद भेजा गया है ताकि कार मालिक से गाड़ी चलाने वाले के बारे में जानकारी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें