फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: युवक की हत्या के मामले में नाराज ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम, लाठी-डंडे लेकर पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

Wed, 22 Jul 2020 06:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के आरापुर गांव में अनिरुद्ध पासवान की हत्या के मामले में पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार शाम हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पुलिस को दौड़ाते दिखे।
विज्ञापन


जाम लगने के बाद शाम 5:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर परिजन भी हाईवे पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी और उसके परिवार के लोग अनिरुद्ध की हत्या में शामिल हैं, लेकिन पुलिस ने सिर्फ लड़की के पिता को आरोपी बनाया है।

ग्रामीणों ने पुलिस पर रुपए लेकर आरोपी पिता को छोड़ने का आरोप लगाया है। बता दें कि अनिरुद्ध का गांव के ही एक परिवार की बेटी से प्रेम-प्रसंग था। तभी वह सोमवार रात लड़की से मिलने गया था। लड़की के घर वालों ने उसे पकड़ लिया था और पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस हालात संभालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें