फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच विवाद बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
दरवाजे पर गमगीन परिजन। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
शाह (फतेहपुर)। दो पक्षों के बीच रविवार रात विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस को शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के शाह गोपालपुर निवासी कल्लू पासवान की भैंस रविवार रात खूंटे से खुलकर पड़ोसी लल्लू के दरवाजे पर पहुंच गई। इस पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। कल्लू का आरोप है लल्लू पक्ष ने पथराव किया जिससे उनकी पत्नी रज्जी देवी (60) घायल हो गईं। बेटे गोवर्धन के अनुसार पत्थर लगने से मां को अंदरूनी चोट आईं तो उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि पुलिस मौके पर जांच को गई थी। गांव के कुछ लोग विवाद होना बताए हैं लेकिन पथराव की बात नहीं कही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। महिला के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं दिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें