फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर का पैटर्न बदलने से नाराज छात्रों का हंगामा

Thu, 13 Aug 2015 02:20 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड 2014-15 के पेपर का पैटर्न बदलने से नाराज छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध डिग्री कॉलेजों के छात्रों ने बुधवार को खूब हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि पढ़ाई पुराने पैटर्न पर कराई गई, जबकि पेपर नए पैटर्न पर आया है।
विज्ञापन


वहीं जिले के बाहर के कुछ कॉलेजों में बीएड परीक्षा के दौरान चार नकलची पकड़े गए। कॉपियां भी निर्धारित समय से ज्यादा समय तक लिखवाए जाने का मामला सामने आया है। इसकी रिपोर्ट उड़नदस्ते ने दी है।
बीएड परीक्षा में बुधवार को नए पैटर्न के क्वेश्चन पूछे गए।

100 मार्क्स के पेपर के 40 फीसदी क्वेश्चन शार्ट और 60 फीसदी लांग आंसर पूछे गए। सिलेबस का विस्तार भी हुआ, जिसे हल करने में छात्रों को दिक्कत आई। 40 फीसदी क्वेश्चन अनिवार्य रूप से हल करने थे। इससे पहले शार्ट आंसर को अनिवार्य नहीं किया गया था।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के उड़नदस्ते ने बुधवार को फतेहपुर के कॉलेजों में छापेमारी की। नोडल सेंटर रहे सदानंद डिग्री कॉलेज से चार नकलची पकड़े गए। इस सेंटर से चार और कॉलेज जुड़े हैं, जिनकी कॉपियां कई घंटे बाद जमा की जा सकीं। नियमानुसार यह गलत है।

उधर, सीतापुर के महमूदाबाद स्थित चार डिग्री कॉलेजों में बुधवार को बीएड के पेपर कराए गए हैं। यहां मंगलवार को परीक्षा नहीं हुई थी। इस तारीख की परीक्षा बाद में कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें