कानपुर। बाबाकुटी से किदवईनगर साइट वन के बीच सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क बनाई जा रही है। ठेकेदार ने दो दिन पहले साइट नंबर वन चौराहा से सोटेबाबा मंदिर को जाने वाली रोड के बीच खोदाई कराई थी।
इस दौरान सीवर और पाइप लाइन दोनों टूट गए थे। इस वजह से जलभराव हो रहा है। इससे नाराज लोगाें ने शनिवार दोपहर प्रदर्शन किया। पार्षद गिरीश बाजपेई ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत के लिए अधिकारियों से कहा है।