फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मोबाइल गुम होने से नाराज व्यापारी ने टॉवर पर चढ़कर किया हंगामा

Sat, 03 Oct 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर में मोबाइल गुम होने से नाराज कपड़ा व्यापारी शुक्रवार शाम को मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। व्यापारी ने एक युवक पर मोबाइल चोरी करने व झगड़ा करने का आरोप लगा कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर करीब 45 मिनट बाद व्यापारी टॉवर से नीचे उतरा। बरौर थाना क्षेत्र के टुटुइया गांव निवासी दीपक मुंगीसापुर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान किए है। उसका कुछ दिन पहले मोबाइल गुम हो गया था। इस मामले में उसने एक युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर शिकायत की थी। इसको लेकर दोनों में बहस हुई थी। मामले में युवक की ओर से पुलिस से शिकायत किए जाने से नाराज दीपक बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे कैरामऊ गांव के पास लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने गुम मोबाइल जल्द ही खोज निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम करीब 7:15 बजे पर दीपक मोबाइल टॉवर ने नीचे उतरा। डेरापुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि व्यापारी शराब के नशे में टॉवर पर चढ़ा था।
विज्ञापन

उसे समझा कर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। नशे में होने के चलते वह कुछ सही बता नहीं पाया। बाद में पूछताछ की जाएगी।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें