फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रुपयों के विवाद में बेटे ने पीट पीटकर की पिता की हत्या

Sat, 03 Oct 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। देवराहट थाना क्षेत्र के जल्लापुर में बृहस्पतिवार शाम को रुपयों को लेकर नाराज बेटे ने पिता पर सिलबट्टा व डंडे से हमला कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही हत्यारोपी बेटे की तलाश शुरू की है। जल्लापुर निवासी कृपाल (55) पुत्र सोने लाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बेटे मुल्लू ने बताया कि भाई मुकेश व टिंडा बाहर रहकर नौकरी करते हैं। जबकि वह, पिता, मां सोमवती, छोटे भाई अरुण व आकाश घर पर रहते हैं। कुछ दिन पहले पिता ने 42 हजार रुपये में भैंस बेची थी। बुधवार को पिता गिरवी रखे हुए जेवर वापस लाने व बहन डॉली के घर बिलासपुर राजपुर गए थे। बृहस्पतिवार शाम को वह मां के साथ खेत पर तिल की फसल की कटाई करने के लिए गया था। घर पर अरुण, आकाश और किशरवल रनियां निवासी बुआ रामवती मौजूद थीं।
विज्ञापन

पिता के घर आने के कुछ देर बाद भाई अखिलेश भी शराब के नशे में घर पहुंच गया। भाई ने पिता ने रुपयों की मांग की। पिता के रुपये न देने पर भाई ने उनके ऊपर पहले सिलबट्टे से वार किए। इसके बाद डंडे से पिटाई की। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन रोने लगे। सूचना पर पहुंचे देवराहट थानाध्यक्ष संजय दत्त वर्मा ने परिजन से घटना की जानकारी लेने के साथ मौके पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम में अधिक रक्तस्राव से मौत होना पाया गया।
मजदूर के सिर, चेहरे, पीठ, हाथ व पेट में चोट के कुल छह निशान मिले हैं। साथ ही गहरी चोट लगने से लीवर भी क्षतिग्रस्त हो गया था। देवराहट थानाध्यक्ष संजय दत्त वर्मा ने बताया कि रुपयों को लेकर बेटे ने पिता की हत्या की है। मामले में परिजन की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हत्यारोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें