फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: तहसील में किसान ने की आत्महत्या की कोशिश, पेड़ पर चढ़कर डाला फंदा... अफसरों में मची अफरा-तफरी

Sat, 04 Feb 2023 05:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में पैमाइश न होने से नाराज किसान ने तहसील में पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने का प्रयास किया। यह नजारा देखकर अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद उसे समझाकर मामला शांत कराया गया। 
विज्ञापन
फांसी लगाने के लिए पीपल के पेड़ पर चढ़ा नंदकिशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने आए किसान ने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने का प्रयास किया। किसी तरह समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा गया। उसकी शिकायत है कि वह सात-आठ साल से खेत की नाप कराने के लिए परेशान है, लेकिन उसकी सुनी नहीं जा रही है।

विज्ञापन

हालांकि अफसरों ने उसकी समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे सदर तहसील में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान पेड़ पर चढ़कर खुदकुशी की कोशिश करने लगा। बता दें कि गांव बद्धापुर्वा कंदरौली निवासी नंदकिशोर (42) जमीन की समस्या को लेकर शिकायत करने पहुंचा था।
उसके बाद वह तहसील परिसर में ही बने भूलेख और तहसीलदार आवास के करीब पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। यह देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों के पास जब इसकी सूचना पहुंची, तो वह भी बाहर आ गए।

विज्ञापन

अधिकारियों ने दिया आश्वासन, जल्द होगी पैमाइश
नंदकिशोर ने तब तक अपने गले में भी फंदा डाल लिया। पेड़ के नीचे जुटी भीड़ ने समझाया, जिससे वह लटक नहीं सका। अधिकारियों ने भी समस्या निराकरण का आश्वासन दिया, जब कहीं जाकर वह नीचे उतरा। इसके बाद में उसे पुलिस हिरासत में दे दिया गया। आश्वासन देने के बाद उसे छोड़ भी दिया गया।

अधिकारी नहीं कर रहे हैं खेतों की नाप
नंदकिशोर ने बताया कि सात-आठ सालों से वह परेशान है। उससे कहा जाता है कि यह करो.. नहीं तो कहीं मुकदमा करो...कहकर टाल दिया जाता है। सबके खेतों की नाप हो रही है, लेकिन उसके खेत की नाप नहीं हो रही है। मेरा खेत भी कम है और मेरे ही खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया जाता है। एसडीएम ने खेत नापने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र देने के बाद नंदकिशोर लेखपाल से मिला है। उसके बाद तहसील परिसर में ही रहा। प्रथम दृष्टया लगता है कि किसी ने उसे समझा-बुझाकर भेजा था। मामले की जांच कराई जाएगी कि ग्रामीण को उकसाने के पीछे कौन लोग हैं। साथ ही जमीन की समस्या समाधान का भी प्रयास होगा। -पवन मीना, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें