किसान की धमकी से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार अनिल कुमार सरोज, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राजस्व व पुलिस टीम के साथ बुधवार को मौके पर पहुंचे। राजस्व निरीक्षक राकेश बाबू, क्षेत्रीय लेखपाल होमेंद्र पाल, लेखपाल राजेश सोनकर, आशीष अवस्थी, विक्रम सिंह ने पैमाइश की।
अवैध कब्जा पाए जाने पर अधिकारियों ने ट्रैक्टर बुलवाकर हरिशरन की जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को जुतवाकर कब्जा मुक्त कराया। एसडीएम ने बताया कि दोबारा किसान की जमीन पर कब्जे का प्रयास करने की शिकायत मिली तो दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।