फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मां की डांट से नाराज किशोरी ने फंदा लगा कर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के गौतरा में बुधवार शाम किशोरी ने प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। प्राथमिक जांच में पता चला कि मां ने खाना न बनाने पर किशोरी को डांट दिया था। इसी से नाराज होकर किशोरी ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

गौतरा निवासी सिद्धू खेती करते हैं। उनकी बेटी प्रीती (16) बुधवार शाम घर में अकेली थी। सिद्धू मजदूरी करने गए थे जबकि मां बकरी चराने गई थीं। देर शाम घर पहुंची मां को प्रीती का शव कमरे में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतका चार बहनों में सबसे छोटी थी। घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी नमूने जुटाए। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में जानकारी मिली है कि मां ने खाना न बनाने को लेकर किशोरी को डांटा था। इसी से नाराज होकर किशोरी ने खुदकुशी कर ली। परिजन ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें