फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मानक विहीन बनता मिला आंगनबाड़ी केंद्र, ध्वस्त कराने के निर्देश

Thu, 23 Jan 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर ब्लॉक के ज्योतिष ग्राम पंचायत के मजरा पालनगर व कचनार बगिया के आंगनबाड़ी केंद्रों का सीडीओ ने निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग होता मिला। मानक विहीन कार्य देख सीडीओ ने अब तक के कार्य को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं, लापरवाही पर सचिव, अवर अभियंता को वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता जांचने के लिए सीडीओ लक्ष्मी एन ने मंगलवार को ज्योतिष ग्राम पंचायत के मजरा पालनगर एवं कचनार बगिया में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां सीडीओ को मानक विहीन काम होते मिला। इस पर सीडीओ ने मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान दीपक यादव, ग्राम विकास अधिकारी अरविंद गौतम एवं अवर अभियंता आलोक यादव की क्लास ली।
सीडीओ ने बताया कि जानकारी पर पता चला कि यह निर्माण कार्य मनरेगा के तहत कराया जाना था, लेकिन इस कार्य को लेकर मस्टर रोल जारी नहीं कराया गया। निर्माण कार्य भी मानक विहीन कराया गया है। इस पर ग्राम विकास अधिकारी, अवर अभियंता का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि अब तक कराए गए घटिया निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा। साथ ही ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा इस कार्य में उपयोग की गई धन राशि की वसूली कराते हुए एक माह के अंदर दोबारा निर्माण कराया जाएगा।

...........................
जिले के सभी निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी जांच
सीडीओ ने बताया कि जिले की जिन ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणाधीन है। उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर एक कमेटी गठित की गई है। जो कम से कम दो आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच कर रिपोर्ट देंगे। बताया कि जहां पर भी निर्माण मानक के अनुसार नहीं पाया जाएगा। वहां के प्रधान, सचिव व अन्य संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें