विजेता टीम के खिलाड़ी को पुरस्कार देते सपा नेता मान सिंह पटेल।
- फोटो : संवाद
शिवरामपुर। सदर तहसील क्षेत्र के पुरवा तरौहा गांव में चल रहे मां कालिका देवी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सरैंया ने अगरहुणा और कोठिलिहाई ने शिवरामपुर को हराया। कोठिलाई सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लवलेश निषाद ने दोनों टीमों के बीच टास कराया। पहले मैच में टास जीतकर अगरहुणा की टीम 177 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में सरैंया टीम 108 रन पर ही ढेर हो गई।
दूसरे मैच में सपा नेता मान सिंह पटेल ने टास कराया। कोठिलिहाई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवरामपुर की टीम 100 रन ही बना सकी।
तीन विकेट लेेने और 25 रन बनाने वाले देवा व चार विकेट लेने और 10 रन बनाने वाले आकाश मैन ऑफ द मैच रहे।
सपा पूर्व नगर अध्यक्ष समीर विश्वकर्मा, सुनील सिंह, अजय यादव, ललित त्रिपाठी, शरीफ खान, गौरव मिश्र भी रहे।