कानपुर। जेसीआई ब्रह्मावर्त की ओर से पिकलबाल चैंपियनशिप का आयोजन रविवार रात गैंजेज क्लब में हुआ। पहले दिन अनंत जिंदल और आर्यमान भारतीय की जोड़ी शीर्ष पर रही। सोमवार को क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
पहले दिन बालक वर्ग में 9 से 12 आयु वर्ग में अनंत जिंदल और आर्यमान भारतीय की जोड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले में 30 अंक हासिल कर पहले स्थान पर पहुंच गई। वहीं 13 से 17 आयु वर्ग में निमित जैन-विट्ठल मोहन की जोड़ी ने 30 अंक बनाए। जय थक्कर-मन्नान अग्रवाल 29 अंक देकर दूसरे स्थान पर रहे। 35 से 45 आयु वर्ग में पीयूष गुप्ता-आशीष एस अग्रवाल की जोड़ी ने 30 अंक हासिल किए। 40 से 44 आयु वर्ग में विशाल जिंदल-संजय बेटाला और 44 से 47 आयु वर्ग में मुकेश जिंदल-सौरभ गुप्ता की जोड़ियों ने 30 अंक लेकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष केतन ठक्कर ने किया। अरुण अग्रवाल, मोहित गुप्ता, हिमांशु नेमानी, डॉ. मनीष राठी आदि मौजूद रहे।