फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आनंदेश्वर पॉलीपैक थंडर्स व गार्जिया जाइंट्स ने जीते मैच

विज्ञापन
 मैन ऑफ द मैच का पदम वर्धन को पुरुस्कार देते आयोजक। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। एनपीएल सीजन-3 में शुक्रवार रात हुए मैचों में आनंदेश्वर पॉलीपैक थंडर्स ने बंशीवाला इलेवन को 10 विकेट से व गार्जिया जाइंट्स ने शैलेश सुपरस्टार्स को 72 रन से हराया। मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई सिटी में हुए पहले मैच में आनंदेश्वर पॉलीपैक थंडर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 308 रन बनाए।
विज्ञापन


इसमें यश कनौडिया ने 72, तेजस कनोडिया ने 62 व गौरव ने 59 रन की पारियां खेली, तो गेंदबाजी में ऋषि खंडेलवाल ने चार, अभिनव ने दो को आउट किया। वहीं, बंशीवाला इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 298 रन ही बना सकी। इसमें अभिनव ने सर्वाधिक 74 व ईशान कपूर ने 60 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अनुराग ने दो, दीपक, यश, तेजस, सचिन, निशांत ने एक-एक विकेट लिया।

दूसरेे मैच में गार्जिया जाइंट्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 334 रन बनाए। इसमें पदम वर्धन ने 178 रन, अमल ने 56 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अर्जुन चौहान ने दो को आउट किया। वहीं, शैलेश सुपरस्टार्स की पूरी टीम 19.3 ओवर में 262 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें शुभम ने 125 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमल ने तीन, विपिन ने दो को आउट किया। श्रेष्ठ खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब पदम को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें