मुंतशिर बैंड के सुरों का जादू ऐसा चला कि हर कोई दीवाना हो गया। अमर उजाला कानपुर की खास प्रस्तुति ‘मनोज मुंतशिर की मास्टर्स क्लास’ के दौरान खचाखच भरे हॉल और तालियों की गड़गड़ाहट सुनकर हर कोई मस्त हो गया।
विज्ञापन
2 of 4
कार्यक्रम के दौरान पंकज शुक्ला और मनोज मुंतशिर
कार्यक्रम के दौरान रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में मौजूद युवाओं का मनोज मुंतशिर से सवाल-जवाब का दौर चल रहा था। इसी दौरान अर्मापुर निवासी स्टूडेंट आनंद सिंह ने बड़ी बेबाकी से कहा कि मुझे लिखना-विखना नहीं आता बस आपको गाने की चार लाइनें सुनाना चाहता हूं।
विज्ञापन
3 of 4
गायक आनंद
आनंद ने हाथ में माइक थामते ही कि तेरे संग यारा, खुशरंग बहारा... सुनाया तो आनंद की आवाज का जादू पूरे हॉल में छा गया। बस फिर क्या था आनंद को मनोज मुंतशिर ने मुंबई में गाने का चांस देने की बात कही।
अर्मापुर निवासी आर्डनेंस फैक्ट्री कर्मचारी राजेश कुमार सिंह के बेटे आनंद एमबीए की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। आनंद ने बताया कि बचपन से ही गाने का शौक है, लेकिन आज तक मंच नहीं मिला। बस स्कूल, कॉलेज के कार्यक्रमों में दोस्तों की तालियां बटोरीं। उन्हें बडे मंच का इंतजार है। मनोज मुंतशिर ने मुंबई में गाने का चांस देने की बात कही तो आंनद की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आनंद को मंच पन मनोज मुंतशिर ने गले लगाकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।