कानपुर। जाजमऊ थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
राम राय जी सराय निवासी मोहम्मद रफीक का बेटा साहिल (22) मजदूरी करता था। पत्नी आसमां ने बताया कि रविवार देर शाम साहिल नई चुंगी से काम करके पैदल घर की ओर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे रौंदकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।