फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : जूनियर में विमला स्कूल तो सीनियर में ऑलब्राइट बना विजेता

विज्ञापन
जूनियर वर्ग में विजेता विमला ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के खिलाड़ी। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

तृतीय मां विमला स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन मंझावन हरदौली स्थित विमला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में सोमवार को हुआ। इसमें क्रिकेट, एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं हुईं। क्रिकेट जूनियर वर्ग में विमला वर्ल्ड पब्लिक स्कूल हरदौली विजेता और ऑलब्राइट ग्लोबल स्कूल उपविजेता बना।

सीनियर वर्ग में ऑलब्राइट ग्लोबल स्कूल विजेता और पारितोष इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता रहा। एथलेटिक्स में विमला वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की टीम विजेता, पारितोष इंटरनेशनल स्कूल और ऑलब्राइट स्कूल द्वितीय और तृतीय रहा। विजेता टीमों को यूपी ओलंपिक संघ के चेयरमैन रजत आदित्य दीक्षित, ऑलब्राइट ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्य दिव्या मिश्रा ने पदक, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर स्पोर्ट्स हेड शिहान राज प्रताप सिंह, विमला ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अजीत सिंह, डॉ. अजय सचान, अंशिका सचान, प्रिंसिपल अमित कुमार, कैंपस प्रबंधक मनीष कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन


अंडर-20 फुटबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल नौ व 10 को
अंडर-20 अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप 15 अप्रैल से ग्रीनपार्क में खेली जाएगी। इसके लिए कानपुर टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। यह ट्रायल नौ व 10 अप्रैल को शाम तीन बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। यह जानकारी जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए नेशनल खिलाड़ी आसिफ इकबाल व सुनील कुमार से ग्रीनपार्क में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें