फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अनियंत्रित कार टकराने से बिजली पोल टूटा, दो घंटे गुल रही बिजली

Mon, 03 Nov 2025 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। फत्तेपुर हॉट केंद्र के पास रविवार दोपहर को दो बाइकें भिड़ गईं। बाइक सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गए। सामने से आई कार के चालक ने गिरे युवकों को बचाने में कार बिजली पोल से टकरा गई।
विज्ञापन

झींझक निवासी शिवम व कमला बाग झींझक के योगेंद्र सिंह बाइक भिड़ने से घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। इसी बीच सामने से कार आ गई। चालक ने सड़क पर गिरे बाइक सवारों को बचाने का प्रयास किया तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गई। इधर राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और घायल दोनों युवकों को सीएचसी भेजा गया।
सीएचसी में डॉक्टर अनुपम सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अपराध निरीक्षक परवेज अली ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है। इधर कार लेकर सवार निकल गए। जेई विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि नया पोल लगाकर करीब दो घंटे बाद फत्तेपुर फीडर से जुड़े 20 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। पोल क्षतिग्रस्त करने वाले वाहन की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें