फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भैंस चराने गया वृद्ध लापता, डूबने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। ग्राम कृपालपुर में भैंस चराने गया वृद्ध लापता हो गया। रोशन सिंह (65 ) निवासी कृपालपुर शुक्रवार दोपहर से लापता हैं। पुत्र मुकेश ने बताया कि पिता रोशन सिंह भैंस चराने गांव के किनारे बहने वाली सेंगर नदी के पास गए थे। उनके कपड़े और चप्पल नदी के किनारे रखे मिले लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घूम रही भैंसों को उनके घर ले जाकर बांध दिया। शाम तक घर न लौटने पर उनके पुत्र मुकेश ने खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं होने पर शुक्रवार देर रात थाने में शिकायत की। बेटे ने बताया कि पिता का नदी में डूबने की आशंका है। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पीएसी के गोताखोरों की टीम को बुलाकर गोताखोरों ने तलाश शुरू कर दी है। शनिवार रात तक कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें