फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके रहते थे साथ, उन्हीं पर है शक: वृद्ध की ईंट के कूंचकर हत्या, बनियान फाड़कर कसा गया गला, दो लोग हिरासत में

Sun, 15 Oct 2023 05:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad Crime: एएसपी ने बताया कि शक के आधार पर पुत्र ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव के दूसरे छोर पर बने गेस्ट हाउस में बरसी की दावत खाने गए वृद्ध की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। शव गांव के पास सूखे बंबे में फेंक दिया। रविवार सुबह पुत्रों ने खोजबीन शुरू की, तब घटना का पता चला।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने पुत्र और एक ग्रामीण के हाथों के नमूने लिए। शक के आधार पर दो लोग पुलिस की हिरासत में हैं। मऊदरवाजा थाने के गांव अदियुली निवासी ठाकुर चंद्रपाल सिंह (63) शनिवार शाम गांव के संग्राम सिंह की बरसी का निमंत्रण खाने गांव में ही बने गेस्ट हाउस में गए थे। वह रात में घर नहीं लौटे।
रविवार सुबह पत्नी सरोज कुमारी ने दूसरे मकान में रह रहे पुत्र विजय प्रताप और आशीष को जानकारी दी। विजय खोजने निकले, तो कुछ लोगों ने गांव के पास से निकल रहे बंबे में शव पड़े होने की सूचना दी। उनका सिर ईंट से कूंचा गया था। हत्यारों ने बनियान फाड़कर उनका गला भी कसा था।  

विज्ञापन

जेब में देशी शराब भरा क्वार्टर भी मिला
पुलिस ने ईंट व बनियान कब्जे में ले ली। फोरेंसिक टीम ने पुत्र विजय प्रताप और गांव के ही एक ग्रामीण के हाथों के नमूने लिए। वृद्ध की जेब में देशी शराब भरा क्वार्टर भी मिला है। थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

पुत्र ने दो लोगों के खिलाफ दी है तहरीर
एएसपी ने बताया कि शक के आधार पर पुत्र ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने पर पुष्टि हो सकेगी।

जिसके रहते थे साथ, उन्हीं पर जताया शक
चंद्रपाल सिंह के दो मकान हैं। एक में वह पत्नी के साथ रहते थे, जबकि दूसरे मकान में उनके दोनों बेटे अपने बच्चों के साथ रहते थे। पुत्र विजय प्रताप ने बताया कि पिता से कोई अनबन भी नहीं थी। वह दूसरा मकान खाली नहीं छोड़ना चाहते थे, इसीलिए उसमें रहते थे।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने रिश्तेदार के साथ बाइक पर बैठा देखा था
गांव का ही एक व्यक्ति पिता के साथ अधिक रहता था। दावत खाने के बाद कुछ लोगों ने उसी और एक उसके रिश्तेदार के साथ बाइक पर बैठा देखा था। आशंका है कि उन्हीं लोगों ने रास्ते में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। उसी पर शक जताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें