कानपुर। नवरात्र के पहले दिन सोमवार को बिरहाना रोड स्थित माता वैभव लक्ष्मी मंदिर में 251 किलो घी की अखंड ज्योति जलाई गई। यह मां के दरबार में पूरे नवरात्र प्रज्ज्वलित रहती है। अखंड ज्योति कन्या के हाथों प्रज्ज्वलित कराई जाती है।
इसके लिए एक दिन पहले ही भक्त अपनी-अपनी कन्याओं के नाम भेजना शुरू कर देते हैं। इनके नाम की पर्ची भगवती के सामने रखने के बाद पदाधिकारी इसमें से एक को उठाते हैं। जिस कन्या का नाम निकलता है वह ज्योति जलाती है। इस बार अनन्या मिश्र ने ज्योति प्रज्ज्वलित की। मंदिर अध्यक्ष आनंद कपूर व उपाध्यक्ष करन रामानुज दास ने बताया कि मान्यता है कि यदि किसी भक्त को किसी प्रकार का चर्म या नेत्र रोग है तो ज्योति का घी लगाने से उसके कष्ट दूर होते हैं। (संवाद)