डेरापुर। मुंगीसापुर-डेरापुर मार्ग पर खिरवा पुलिया के पास रविवार शाम खेत पर जा रही वृद्धा को सड़क पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डेरापुर थाना क्षेत्र के ननथू निवासी संतोष कुमार ने बताया कि रविवार शाम चार बजे के करीब मां प्रेमवती (70) खेत पर जा रही थी। खिरवा पुलिया के पास सड़क पार कर रही थी उसी दौरान डेरापुर की ओर से तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें डेरापुर सीएचसी ले गए।
यहां से डॉ. अनग द्विवेदी ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज अकबरपुर रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज लाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मां की मौत पर बेटा संतोष, वीरेंद्र कुमार व अन्य परिजन बिलखते रहे। थानाध्यक्ष निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।