फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर ट्रेन हादसाः हरदोई के 2 सगे भाइयों की मौत की खबर आते ही मच गया कोहराम

Sun, 21 Oct 2018 08:29 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमृतसर ट्रेन हादसा
विज्ञापन
अमृतसर में दशहरा उत्सव के दौरान 'मौत' बनकर आई ट्रेन ने 59 लोगों की सांसे छीन ली। हर तरफ चीख पुकार, चीत्कार और तबाही का दर्दनाक मंजर देख हर शख्स का दिल द्रवित हो उठा। इसी हादसे में यूपी के हरदोई जिला निवासी दो भाईयों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार रात रावण दहन के दौरान पंजाब में हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों में हरदोई जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजीपुर निवासी गिरीन्द्र (45) और पवन (40) पुत्र आत्माराम भी शामिल हैं। दोनों भाई अपने परिवारों के साथ लगभग डेढ़ दशक से अमृतसर में रहकर फलों की रेहड़ी लगाते थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अमृतसर रवाना हो गए। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें